Home उत्तराखण्ड उत्तराखंड में बढ़ने लगा है कोरोना का ग्राफ, पिछले 24 घंटे में...

उत्तराखंड में बढ़ने लगा है कोरोना का ग्राफ, पिछले 24 घंटे में मिले 259 नए कोरोना पॉजिटिव, देखें कहाँ कितने मामले

covid-case-in-uttarakhand

Corona case in uttarakhand: उत्तराखंड में एक बार फिर से कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है. राज्य में पिछले 24 घंटे में 259  नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जोकि पिछले 6 महीने में अब तक का एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है. स्वास्थ्य विभाग से मिली सूचना के अनुसार रविवार को कोरोना के सबसे अधिक 91 नए मरीज नैनीताल जिले में मिले हैं। इसके अलावा देहरादून में 77, उधमसिंह नगर में 34, पौड़ी में 28, हरिद्वार में 15, पिथौरागढ़ में 08, टिहरी में 05 और अल्मोड़ा जिले में एक नया मरीज मिला है। इसके साथ ही राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 506 हो गई है। रविवार को राज्य के विभिन्न अस्पतालों व होम आईसोलेशन में रह रहे 110 मरीज इलाज के बाद डिस्चार्ज भी किए गए हैं। प्रदेश में अब तक कुल 3,45,464 लोग संक्रमित हो चुके हैं।