Home उत्तराखण्ड उत्‍तराखंड में आज मिले कोरोना के 3848 नए मामले, देहरादून में सबसे...

उत्‍तराखंड में आज मिले कोरोना के 3848 नए मामले, देहरादून में सबसे ज्यादा 1362 केस, देखें अन्य जिलों के मामले

coronavirus-covid-19

Uttarakhand Coranavirus Update: उत्‍तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। प्रदेश में बीते 24 घंटे में 38 सौ से ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले सामने आये हैं। राज्य सरकार द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 30 हजार 983 व्यक्तियों की जांच की गई। जिनमे से 3848 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण दर 12.42 प्रतिशत पर पहुंच गई है। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को 3200 नए मामलों के साथ संक्रमण दर 11.48 फीसद थी।

कोरोना के सर्वाधिक 1362 नए मामले देहरादून में पाए गए हैं। देहरादून के बाद नैनीताल में 719 व हरिद्वार में 641 व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। जबकि ऊधमसिंह नगर में 412 व्यक्ति संक्रमित पाए गए। देखें जिलेवार आज के आंकड़े।

जिला  नए संक्रमित

  1. देहरादून- 1362
  2. नैनीताल- 719
  3. हरिद्वार- 641
  4. ऊधमसिंह नगर- 412
  5. पौड़ी- 168
  6. अल्मोड़ा- 128
  7. टिहरी- 109
  8. बागेश्वर- 75
  9. चंपावत- 67
  10. चमोली- 63
  11. पिथौरागढ़- 50
  12. उत्तरकाशी- 28
  13. रुद्रप्रयाग- 26