शर्मा हॉस्पिटल ने सेक्टर पी-3 में लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

0
1810
sharma-medical-hospital-free health camp

ग्रेटर नोएडा: शर्मा मेडिकेयर हॉस्पिटल द्वारा शनिवार को RWA के सौजन्य से सेक्टर पी-3, ग्रेटर नोएडा में सेक्टर वासियों के लिए एक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शर्मा मेडिकेयर के मार्केटिंग मेनेजर नीरज वैष्णव ने बताया कि करीब 100 से ज्यादा लोगों ने ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हाइट, वेट, आँखों आदि की जांच करवाकर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ उठाया। इसके अलावा स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा महिलाओं को विशेष जानकारी दी गई।

sharma-medical-hospital-free health camp

शर्मा मेडिकेयर हॉस्पिटल द्वारा आयोजित इस निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में डॉ. नितिन भरद्वाज (मेडिसिन), डॉ. विनीता यादव (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. उमाकान्त (नेत्र रोग विशेषज्ञ) और डॉ. राहुल के अलावा नर्सिंग स्टाफ में अर्चना, राजकुमार, GDA तुषार, सर्वेश तिवारी आदि ने अपनी सेवाएं दी।

नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर के आयोजन में मुख्य रूप से शर्मा मेडिकेयर हॉस्पिटल के मार्केटिंग मेनेजर नीरज वैषणव, RWA अध्यक्ष ओमकार भाटी  एंव आरडब्लूए मेम्बेर्स का विशेष योगदान रहा।

यह भी पढ़ें:

मैक्स हॉस्पिटल ने जनकल्याण समिति के सहयोग से बीटा-2 में लगाया फ्री मेडिकल कैंप

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here