सड़कों पर उखड़ी डामर एवं गडढे दे रहे हैं दुपहिया वाहनों को हादसों का निमंत्रण

0
176

पौड़ी गढ़वाल: : पौड़ी गढ़वाल में ज्यादातर सड़कों का बुराहल है। पौड़ी सतपुली कांसखेत, सिद्धपीठ डांडानागराजा,  बहेड़ाखाल,  मुख्य मार्गो के अलावा धारी, थापला,  मोटर मार्ग, साकिनखेत, बुंगा, सड़के चलने लायक नही हैं। कई सड़को की डामर उखड़ गयी है जिस कारण सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं और कंक्रीट सड़को पर बिखरी रहती है। इसकी वजह से आये दिन यहाँ दुपाहिया वाहन स्लिप होकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।

इसी बात से नाराज घण्डियाल कांसखेत के छात्र सोमवार को युवा संगठन समिति घण्डियाल मनियारस्यू के नेतृत्व में जिलाधिकारी को मिलने पहुचे। हालाँकि की जिलाधिकारी जिले से बाहर होने की वजह से छात्रों की उनसे मुलाकात नहीं हो पाई। परन्तु युवा छात्र संगठन ने इस सम्बंध में डीएम कार्यलय में एक ज्ञापन दिया। जिसमें बताया गया है कि सड़कों पर जगह-जगह हो रखे गड्डों के अलावा सड़को के दाएं एवं, बाएं कंट्रीली झाड़ियों हो रखी। जो पाहिया वाहनों पर आने-जाने वाले लोगों को लग रही हैं। लोनिवि के बेलदारो का कोई अता-पता नही हैं।

छात्रों ने लिखित ज्ञापन देते हुए बताया कि यदि तीन दिन के अंदर गढ्डे नही भरे जाएंगे और झाड़िया नही काटी जाएगी तो कांसखेत-घण्डियाल क्षेत्र के सभी पढ़ने वाले छात्र लोनिवि कार्यालय में ताला बन्दी करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी शाशन प्रसाशन की होगी। ज्ञापन देने वालो में युवा संगठन समिति घण्डियाल मनियारस्यू के अध्यक्ष अजय मोहन नेगी, छात्र संघ अध्यक्ष अरविंद नैथानी, समाजिक कार्यकर्ता जगमोहन डांगी, समाजिक कार्यकर्ता परवीन रावत, शुभम, अंकित रावत, लक्की नैथानी आदि मौजूद थे।

जगमोहन डांगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here