Home देश-विदेश एलजेपी के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान का निधन,...

एलजेपी के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान का निधन, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत जताया गहरा दुःख

Ram Vilas Paswan dies

Ram Vilas Paswan died : लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के वरिष्‍ठ नेता और केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान का गुरुवार को निधन हो गया है। 74 वर्षीय पासवान पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। हाल ही में उनकी हार्ट सर्जरी हुई थी। उनके देहांत की जानकारी उनके बेटे व लोजपा के अध्यक्ष चिराग पासवान ने दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘पापा….अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं।’

राम विलास पासवान ने राजनीति में एक लंबा समय बिताया है। रामविलास पासवान वीपी सिंह, एचडी देवेगौड़ा, इंद्रकुमार गुजराल, अटल बिहारी वाजपेयी, मनमोहन सिंह और नरेंद्र मोदी इन सभी प्रधानमंत्रियों के ‘कैबिनेट’ में अपनी जगह बनाने वाले शायद एकमात्र व्यक्ति थे। वर्तमान में वे एनडीए सरकार में उपभोक्‍ता मामलों तथा खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री मंत्रालय की जिम्‍मेदारी संभाल रहे थे।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने  केंद्रीय कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ राजनेता रामविलास पासवान जी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय पासवान जी लोकप्रिय जननेता और कुशल प्रशासक थे। उन्होंने केंद्र में विभिन्न मंत्रालयों का दायित्व कुशलता से निभाया था। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिवार जनों व समर्थकों को धैर्य प्रदान करे।