पिता को गोली मारने के बाद बेटे ने खुद को गोली मारी

0
399
murder

ग्रेटर नोएडा: गौतम बुद्ध नगर के दनकौर क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना में कल रात एक युवक ने पहले अपने बाप को गोली मारी और उसके बाद खुद को भी गोली मार दी। इस दिल दहला देने वाली घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताविक दनकौर थाना क्षेत्र के दलेलगढ़ गांव में गुरुवार रात भीमसिंह नामक युवक ने अपने पिता राजबीर सिंह को गोली मार दी, गोली लगने से राजबीर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद भीम सिंह ने खुद को भी गोली मार दी। सूचना के मुताबिक भीम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीँ गंभीर रूप से घायल राजबीर सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की खबर मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा दिया है। पुलिस ने तमंचा बरामद कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:

सगे भाइयों ने बहन पर तेजाब डाला, युवती की हालत गंभीर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here