देहरादून : दीपावली से ऐन वक्त पहले उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया है। जिसके मुताबिक आज रात 12 बजे से उत्तराखंड रोडवेड की नहीं चलेंगी। बतादें कि रोडवेज की सरकार पर 69 करोड़ रुपये की देनेदारी बाकी है। रोडवेज कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया है।
उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन का दावा है कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम कर्मचारी संघ ने भी उनकी हड़ताल को समर्थन दिया है। इस तरह उत्तराखंड से यूपी जाने वाली 1500 गाड़ियों का संचालन भी ठप रहेगा। बतादें कि उत्तराखंड आने-जाने वाली कई रेल सेवाएं पहले ही रद्द चल रही हैं और अब यात्रियों का एक मात्र सहारा भी रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के चलते बंद होने जा रहा है|जिससे लाखों यात्रियों को भारी मुसीबत झेलनी पड़ेगी।