कार दुर्घटनाग्रत

सतपुली – सतपुली एकेश्वर नौगांवखाल मोटर मार्ग पर ग्राम छामाबडा के नजदीक आल्टो कार पाले में सलने से दुर्घटनाग्रस्त हो गयी जिसमें सवार 5 लोग घायल हो गये।

राजस्व उपनिरीक्षक सुरेन्द्र प्रसाद चमोली ने बताया कि आज सुबह 11 बजे छामाबडा के नजदीक आल्टो कार UK15 3925 पाले में फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।  जिसमे सवार पूर्व जिला पंचायत सदस्य भगवान सिंग पुत्र शिव सिंह ग्राम चैधार, रीठाखाल उम्र 50 वर्ष, जतिन पुत्र भगवान सिंह 14 वर्ष, विवेक पुत्र सोनू 7 वर्ष, सुनीता देवी पत्नी सोनू उम्र 33 वर्ष,ग्राम बैलोड़ी तहसील सतपुली व राजेश्वरी देवी पत्नी सुरेन्द्र सिंह ग्राम सिमार उम्र 69 वर्ष घायल हो गये, घायलों को 108 के माध्यम से हंस अस्पताल चमोलीसैण सतपुली में भर्ती कराया गया जहाँ उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है ।