नोएडा: देशभर में चल रहे कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकारों द्वारा तमाम प्रयास किये जा रहे हैं. परन्तु कोरोना का वायरस रुकने के नाम नहीं ले रहा है. इसीबीच कोरोना को लेकर यूपी की योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. जिसके अनुसार प्रदेश के 15 जिलों में कोरोना से सबसे प्रभावित (हॉटस्पॉट) इलाकों को चिन्हित कर ऐसे हॉटस्पॉट को आज रात 12 बजे से पूरी तरह से सील करने का निर्णय लिया गया है. इन 15 जिलों में आगरा में 22 , गाजियाबाद में 13, गौतमबुद्धनगर में 12, कानपुर में 12, वाराणसी में 4, शामली में 3, मेरठ में 7, बरेली में 1, बुलंदशहर में 3, बस्ती में 3, फिरोज़ाबाद में 3, सहारनपुर में 4, महाराजगंज में 4, सीतापुर में 1 और लखनऊ में 8 बड़े और 4 छोटे हॉटस्पॉट हैं. 15 जिलों के हॉटस्पॉट में 100% लॉकडाउन 15 अप्रैल की सुबह तक रहेगा. उत्तर प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 348 हो चुकी है. बुधवार को अभी तक 16 नए केस मिले हैं.
ये हैं गौतमबुद्धनगर के हॉटस्पॉट
1. सेक्टर 41, नोएडा
2. हाइड पार्क सेक्टर-78, सुपरटेक केपटाउन, सेक्टर-74 नोएडा
3. लोटस बोलवार्ड, सेक्टर-100, नोएडा
4. अल्फ़ा-1, ग्रेटर नोएडा
5. निराला ग्रीनशायर सेक्टर-02, ग्रेटर नोएडा और पतवाड़ी गाँव
6. लोजिक्स ब्लोसम काउंटी, पारस टियरा सेक्टर-137 नोएडा तथा वजीरपुर गाँव
7. एटीएस जीटा-1, ग्रेटर नोएडा
8. ऐस गोल्फशायर सोसाइटी, सेक्टर 150, नोएडा
9. सेक्टर-27, सेक्टर-28 नोएडा
10. ओमिक्रोन -3 ग्रेटर नोएडा
11. महक रेजीडेंसी, अछेजा ग्रेटर नोएडा
12. जेपी विशटाउन सेक्टर-128 नोएडा
13. सेक्टर-44, नोएडा
14. विलेज- विसनोई पोस्ट-दुजाना दादरी
15. सेक्टर-37, नोएडा
16. विलेज- घोड़ी बछेड़ा, गौतमबुद्ध नगर
17. स्टेलर एमआई ओमिक्रोन 3, ग्रेटर नोएडा
18. पाम ओलम्पिया, गौरसिटी-2, ग्रेटर नोएडा वेस्ट
19. सेक्टर-22, चौड़ा गाँव, नोएडा
20. ग्रैंडओमैक्स, सेक्टर-93B, नोएडा
21. सेक्टर-5, सेक्टर-8 जेजे कॉलोनी नोएडा
22. डिज़ाइनर पार्क, सेक्टर-62, नोएडा
उपरोक्त में 12 क्लस्टर, 10 इपिसेंटर्स और 34 लोकेलिटीस हैं.
ये जो चिन्हित 22 हॉटस्पॉट्स हैं ये 13थाना क्षेत्रों में आते हैं। इन थाना क्षेत्रों के आस-पास पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। यहां सड़क पर किसी भी तरह के मूवमेंट की अनुमति नहीं है। प्रशासन दैनिक कार्य की चीजें घर-घर पहुंचाने की व्यवस्था कर रहा है: आलोक सिंह पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर
होम डिलीवरी को कैसे सही तरीके से सुनिश्चित किया जाए इस पर हम चिंतन कर रहे हैं। पैनिक और चिंता की कोई जरूरत नहीं है। ये आप लोगों के हित के लिए ही निर्णय लिया गया है। जरूरी सेवाएं आप तक पहुंचती रहेंगी। सुहास एल. वाई. DM गौतमबुद्धनगर
गाजियाबाद में इन 13 हॉटस्पाट को किया गया सील
- नंदग्राम में मस्जिद के पास का इलाका।
- सेवियर पार्क सोसायटी मोहननगर।
- ग्राम पसौन्दा।
- वसुंधरा का सेक्टर 2B
- ऑक्सि होम भोपुरा।
- नाइ पूरा लोनी।
- कस्बा मसूरी।
- एक सोसायटी कौशाम्बी।
- एक सोसायटी सेक्टर 6 वैशाली
- एक सोसायटी राज नगर एक्सटेंशन
- शालीमार गार्डन एक्स.-2
- खाटू कालोनी दुहाई
- शिप्रा नोवा

हॉटस्पॉट सील होने के बाद क्या होगा
सील किए गए इलाकों में पूरी तरह होम डिलीवरी होगी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और डिलीवरी वाले कर्मचारी ही इन इलाकों में जा पाएंगे। 15 जिलों में जो हॉटस्पॉट हैं, उसमें सभी में पूरी तरह से सख्ती की जाएगी, यानी यहां पर कम्प्लीट लॉकडाउन लागू करवाया जाएगा। इन इलाकों का कोई भी व्यक्ति ना ही यहां से बाहर जा पाएगा, और ना ही बाहर का कोई व्यक्ति इन इलाकों में एंट्री पा सकेगा, यानी पूरी तरह से आवाजाही रोकी जाएगी। इस दौरान फायर सर्विस की गाड़ियां इलाके को सेनेटाइज करेंगी। सील किए गए पूरे इलाके में बैरियर लगाए जाएंगे और मैजिस्ट्रेट के साथ पुलिस अधिकारी इलाके की निगरानी करेंगे।
आगरा में 22 , गाजियाबाद में 13, गौतमबुद्धनगर में 12, कानपुर में 12, वाराणसी में 4, शामली में 3, मेरठ में 7, बरेली में 1, बुलंदशहर में 3, बस्ती में 3, फिरोज़ाबाद में 3, सहारनपुर में 4, महाराजगंज में 4, सीतापुर में 1 और लखनऊ में 8 बड़े और 4 छोटे हॉटस्पॉट हैं: अपर मुख्य सचिव pic.twitter.com/xmfvJ5K0iC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 8, 2020



