पौड़ी गढ़वाल : पौड़ी जिले में सोमवार को 04 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद अब तक जिले में कुल 47 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। जिनमे से 28 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। आज मिले 4 कोरोना संक्रमितों में से 02 लोग गाजियाबाद से तथा 02 लोग मुम्बई से यहाँ लौटे थे। जानकारी के मुताबिक पोखड़ा ब्लॉक में बीते 01 जून को 02 लोग (पति-पत्नी) गाजियाबाद से लौटे थे। जिन्हें जिला चिकित्सालय पौड़ी में आईसोलेट किया गया था। आज उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि दो अन्य मरीजों में से पाबौ ब्लॉक का एक युवक बीते 30 मई को मुंबई से लौटा था। युवक को रेड जोन से आने के चलते उसे जिला चिकित्सालय में आईसोलेट किया गया। युवक का भी कोरोना सैंपल पॉजिटिव आया है। इसके अलावा चौथा कोरोना संक्रमित युवक सतपुली क्षेत्र का है वह भी बीते 01 जून को मुंबई से लौटा था। उसे हरिद्वार चीला में संस्थागत क्वारंटीन किया गया था। आज उसकी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। युवक को परमार्थ निकेतन कोविड केयर सेंटर ऋषिकेश में भर्ती किया गया है। जिले में कोरोना के अब कुल 18 एक्टिव केस हैं।