Police fulfills duty of humanity, by handover helpless woman with family

श्रीनगर गढ़वाल : जनपद पौड़ी गढ़वाल के थाना श्रीनगर के अन्तरगत शनिवार को एक गरीब व असहाय महिला श्रीनगर चुंगी के पास में घूमती हुई मिली, जो पौड़ी जाने के लिये बस का इन्तजार कर रही थी। इस पर चीता पुलिस कर्मियों द्वारा उक्त महिला को सुरक्षा की दृष्टि से महिला थाना श्रीनगर लेकर आये, जहाँ पर पुलिस कर्मियों ने उक्त महिला से उनका पता जानने की कोशिश की ताकि उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया जाए, पूछताछ करने पर महिला ने अपना नाम पूनम उर्फ प्रिया पत्नी रमेश चन्द्र निवासी ग्राम-फैगू, पो0- नागजगई तहसील बसुकेदार, जनपद रूद्रप्रयाग बताया। उक्त महिला ने बताया कि अपने ससुरालियों से झगड़ा होने पर वह ससुराल से पैदल ही निकल गयी, और शनिवार रात्रि लगभग 9.00 बजे श्रीनगर पहुँची। परन्तु लॉकडाउन के चलते गाड़ी नही मिली तो वह पैदल अपनी बहन अनीता देवी पत्नी महावीर सिंह निवासी जीआईसी पौड़ी के पास जा रही थी।  इस पर महिला पुलिस कर्मियों द्वारा उक्त महिला की रूकने व भोजन पानी की व्यवस्था की गयी। रविवार को पुलिस द्वारा महिला के भाई से सम्पर्क कर, उक्त महिला को वाहन में बैठाकर सकुशल उनकी बहिन अनीता देवी के पास पौड़ी भिजवाया गया। पुलिस के इस सराहनीय कार्य की स्थानीय जनता और महिला के परिजनों द्वारा उत्तराखंड पुलिस की सराहना करने के साथ ही पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

पुलिस टीमः-

  1. उ0नि0 टीना रावत
  2. हे0 कान्स. 28 ना0पु0 विजय चौधरी
  3. कान्स. 170 ना0पु0 दिनेश बुटोला
  4. कान्स. 95 ना0पु0 नवीन थपलियाल