देहरादून : उत्तराखंड में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 69 नए मामले सामने आये हैं। जबकि एक कोरोना संक्रमित 75 वर्षीय बुजुर्ग की दून अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद अब राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या 3230 हो चुकी है। हालांकि इसबीच राहत की बात यह है कि कि राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को राज्य के टिहरी व रुद्रप्रयाग जनपद कोरोना मुक्त हो गये थे, हालाँकि आज टिहरी जिले में फिर से एक कोरोना का केस सामने आया है। अबतक राज्य में कुल 2621 (81.15%) लोग इलाज के बाद स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। जबकि अब केवल 538 एक्टिव मरीज अलग-अलग अस्पतालों व कोविड केयर सेंटरों में उपचाराधीन हैं। वहीं अब तक 43 मरीजों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। इसके अलावा 28 पॉजीटिव मरीज अन्य राज्यों को भी चले गये हैं।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को विभिन्न लैबों से 2264 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिनमें 69 मरीजों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जबकि 2195 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। आज मिले 69 मरीजों में से सबसे ज्यादा 25 कोरोना पॉजिटिव उधमसिंह नगर जिले से सामने आये हैं, वहीँ 18 लोग देहरादून जिले से, 07 हरिद्वार से, 05 नैनीताल से, 03 पौड़ी से, 03 उत्तरकाशी से, 03 पिथोरागढ़ से, 02 चम्पावत,02 अल्मोड़ा से तथा एक टिहरी जिले से सामने आये हैं।
उत्तराखंड में अब तक कोरोना covid-19 के जिलेवार मामले
| जनपद | कोरोना के मरीज |
| देहरादून | 776 |
| नैनीताल | 546 |
| टिहरी | 422 |
| हरिद्वार | 331 |
| उधमसिंह नगर | 355 |
| पौड़ी | 150 |
| अल्मोड़ा | 198 |
| पिथौरागढ़ | 70 |
| चमोली | 76 |
| उत्तरकाशी | 87 |
| बागेश्वर | 93 |
| चंपावत | 61 |
| रुद्रप्रयाग | 66 |
| कुल | 3230 |


