aster public school greater noida

ग्रेटर नोएडा : राष्ट्रीय खेल दिवस व हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद की 115वीं जयंती पर आज 29 अगस्त को ग्रेटर नोएडा के प्रमुख समाजसेवी व पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सरदार मंजीत सिंह ने एस्टर पब्लिक स्कूल में स्कूल की हॉकी अकादमी में केक काट कर महान हॉकी खिलाड़ी ध्यान चंद को याद किया।

29 अगस्त का दिन महान हॉकी खिलाड़ी ध्यान चंद की याद में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। सहयोग से हमारा राष्ट्रीय खेल भी हॉकी ही है। उल्लेखनीय है कि समाजसेवी सरदार मंजीत सिंह राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी रह चुके हैं। उन्ही के सहयोग से ग्रेटर नोएडा स्थित एस्टर पब्लिक स्कूल में प्रतिभावान बच्चों के लिए एक अकादमी कार्यरत है जो बच्चों को निशुल्क ट्रेनिंग देती है।

इस अवसर पर हरेन्द्र भाटी, अनिल चौधरी, अफ़ज़ल, राजेश कुमार, कोच नीरज लुम्बस व अकादमी के बच्चे उपस्थित थे।