नई दिल्ली : अभी अभी भारत सहित दुनिया के कई देशों में Gmail, YouTube सहित गूगल की कई सेवाएं बाधित हो गई हैं। शाम करीब 5.20 बजे गूगल की जीमेल सेवा और हैंगआउट समेत कई सेवाओं पर error दिखने लगा। यूजर अपना जीमेल लॉग इन नहीं कर प् रहे हैं। यूट्यूब पर भी यही हाल रहा। हालांकि, गूगल सर्च इंजन यानी google.com काम कर रहा था। गूगल की इन सेवाओं के बाधित होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
गूगल की सेवाएं बाधित हुए चंद सेकेंड भी नहीं हुए कि ट्विटर पर #YouTubeDOWN और #googledown ट्रेंड करने लगा। कोई अपने जीमेल के एरर पेज का स्क्रीन शॉट डालने लगा तो कोई यूट्यूब की हालत पर लोगों का ध्यान खींचने लगा। वहीं हैंगआउट से होने वाली परेशानियों को भी लोग ट्विटर पर रिपोर्ट करने लगे।
All Google services, such as Gmail, Docs, and YouTube are down for the “majority” of users, the company says. https://t.co/F3Kd25EZpg
— CNBC Now (@CNBCnow) December 14, 2020



