cds bipin rawat met cm trivendra at delhi

नई दिल्ली : चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से उनके दिल्ली स्थित आवास पर भेंट की। जनरल रावत ने मुख्यमंत्री की कुशलक्षेम पूछी और शुभकामनायें दीं। उन्होंने मुख्यमंत्री के परिवार जनों के भी अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब वे और उनके परिवारजन पूरी तरह स्वस्थ हैं।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कोरोना को हराकर मंगलवार से काम पर लौट आए हैं। उनकी पत्नी और बेटी को भी स्वस्थ होने के बाद एम्स से छुट्टी दे दी गई है। मुख्यमंत्री बुधवार को देहरादून पहुंच रहे हैं।