BJP leader Mohanlal Bonthiyal

शनिवार को दिल्ली से लौटते ही मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने जौलीग्रांट, देहरादून के स्वामीराम हिमालयन मेडिकल कॉलेज में भर्ती बीजेपी के बरिष्ठ नेता मोहनलाल बौंठियाल से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय भी थे।

मुख्यमंत्री ने श्री बौंठियाल का हालचाल जाना और उनके जल्द अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। श्री बौठियाल काफी समय से अस्वस्थ है और उनका इलाज जॉलीग्रांट में चल रहा है। श्री बौंठियाल ने मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष को नई जिम्मेदारी की बधाई दी।