Home उत्तराखण्ड गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस पर अब उत्तराखंड में इस दिन रहेगा...

गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस पर अब उत्तराखंड में इस दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश

Guru Tegh Bahadur Martyr's Day

धामी सरकार ने बुधवार, 24 नवंबर को सिखों के 9वें गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस पर अवकाश को संशोधित किया है। मंगलवार को जारी नए आदेश के अनुसार अब यह अवकाश अगले महीने की 8 दिसंबर बुधवार को रहेगा। इस दिन उत्तराखंड के शासकीय, अशासकीय कार्यालय, शिक्षा संस्थानों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।  मंगलवार को विनोद कुमार सुमन सचिव प्रभारी ने इसके शासनादेश जारी किए हैं।