गामा-2, गली न. 9 में श्री गणेश महोत्सव का शुभारम्भ

0
818
ganesh-mahotsav-gama

ग्रेटर नोएडा: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रेटर नोएडा के सेक्टर गामा-२, जी ब्लाक, की गली न. 9 में बिघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी के जन्मोत्सव “गणेश महोत्सव” का धूमधाम से आयोजन किया जा रहा है।

10 दिनों तक चलने वाले “गणेश महोत्सव” का शुभारम्भ गुरुवार 13 सितम्बर को सायं 7:30 बजे पूरे विधि-विधान से भगवान गणपति जी की प्रतिमा स्थापना कर किया गया। इस अवसर पर गामा-2 को महिला मंडली ने भगवान श्री गणेश, शिव, कृष्ण, राम और माँ दुर्गा की भजन प्रस्तुति से पूरे माहौल को भक्तिमय कर दिया। गणेश महोत्सव के प्रथम दिन देर रात तक लोग भजन कीर्तन करते रहे।ganesh-mahotsav-gama

कल से पूजा स्थल पर प्रतिदिन आरती एवं पूजन सुबह 7.30 बजे से 8.00 बजे और शाम 7 बजे से 9.00 बजे तक किया जायेगा। आयोजन के अंतिम दिन रविवार 23 सितम्बर को सुबह 11.30 बजे भंडारे का आयोजन किया जायेगा। और शाम 4.00 बजे गणपति विसर्जन शोभायात्रा के साथ कार्यक्रम का समापन किया जायेगा।

गामा-2 गली न. 9 में गणेश महोत्सव आयोजन पिछले पांच वर्षों से धूमधाम से मनाया जा रहा है. आयोजन समिति के सदस्य सुबोध नेगी ने बताया कि गणेश महोत्सव कार्यक्रम आयोजन समिति के सदस्यों सोमपाल राठी, अनिल भदोरोया, जीतेन्द्र भाटी, बसंत भाटिया, धीरज चड्ढा, नरेन्द्र सिंह, ऋषिपाल सरदार जी, सुबोध नेगी, रोबिन के अलावा गली न. 9 के सभी परिवारों के सहयोग से किया जाता है।

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ:।
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥

ganesh-mahotsav-gama

गणेश महोत्सव कार्यक्रम

पूजन का समय प्रातः 7:30 AM – 8:00 AM

पूजन का समय सायं 7:00 PM – 9:00 PM

भंडारे का समय सुबह 11.30 AM

मूर्ति विसर्जन         सायं 4:00 PM

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here