ग्रेटर नोएडा के सिटी पार्क में गणेशोत्सव 2018 पर विशेष कार्यक्रम

0
1047
ganeshotsav-2018

ग्रेटर नोएडा: गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी गणराज महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा ग्रेटर नोएडा के सिटी पार्क में गणेशोत्सव 2018 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। गुरूवार 13 सितंबर से शुरू होकर रविवार 23 सितंबर तक चलने वाले 13 वें गणेशोत्सव 2018 में हर रोज विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे। जिसमें मुख्यतः सिंगिंग टैलेंट शो, डांसिंग टैलेंट शो, ड्राइंग कम्पटीशन तथा कवि सम्मलेन आदि है। 10 दिनों के इस कार्यक्रम में गुरूवार 13 सितंबर को सर्वप्रथम भगवान् गणेश जी की आरती के साथ गणेश जी की स्थापना की जाएगी। कार्यक्रम के अंतिम दिन रविवार 23 सितंबर को महाप्रसाद (भंडारा) के पश्चात् सायं 4 बजे गणपति विसर्जन शोभायात्रा के साथ कार्यक्रम का समापन किया जायेगा।

मालूम हो कि गणराज महाराष्ट्र मित्र मंडल संस्था पिछले 12 वर्षों से ग्रेटर नोएडा में भगवान गणेश जी में जन्मदिवस पर गणेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित करती आ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here