tangroli-village

कल्जीखाल: पौड़ी जनपद के विकासखंड कल्जीखाल के अंतर्गत कारगिल शहीद धर्म सिंह रावत के गाँव ‘टंगरोली’ के लोग बीते कई महीनों से पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। इसी को लेकर आज टंगरोली के ग्राम प्रतिनिधि व युवा नेता गौरव सागर ने ADM पौड़ी से मुलाक़ात की। उन्होंने ADM को अवगत कराया कि कारगिल शहीद के गांव में लंबे समय से पीने के पानी की समस्या हल न होने से ग्रामीण आक्रोशित हैं।

वहीँ ग्राम प्रधानपति धर्मेंद्र सिंह ने बताया बीते 8 महीनों से पूरा गांव पानी के लिए संघर्षरत है। जिसमें उनकी मांग है कि उनके गांव को डांडानागराजा पम्पिंग योजना से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा इससे पूर्व भी वे कई जनप्रतिनिधियों को पानी की समस्या से अवगत करवा चुके हैं। परंतु निराशा ही हाथ लगी।

NSUI जिलाध्यक्ष गौरव सागर ने बताया कि BJP राज में कारगिल शहीद का गांव पानी के लिए तरस रहा है यह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द समस्या का हल नहीं हुआ तो NSUI ग्रामवासियों के साथ मोर्चा संभालेगी। तथा जब तक प्रसाशन एवं सरकार सुध ना ले तब तक संघर्ष जारी रखेंगे। इस अवसर पर छात्रसंघ अध्यक्ष ऑस्कर रावत, उपाध्यक्ष विमल कुमार, युवा कांग्रेस महासचिव दीपक असवाल, सुनील, सचिन रावत, अजय आदि शामिल थे।

जगमोहन डांगी