eight-lions-found-covid-positive-at-hyderabad-zoo

भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण से अभी तक देशवासी ही परेशान थे, लेकिन पहली ऐसी हुआ है जब भारत में इंसानों से कोरोना वायरस जानवरों में भी फैल गया है। हैदाराबाद के नेहरू जूलोजिकल पार्क (NZP) के लॉयन सफारी के 8 एशियाई शेरों में कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण पाए गए थे। उन्हें सांस लेने की तकलीफ हो रही थी। जिसके बाद चिड़ियाघर के अधिकारियों की मदद से शेरों को अनेस्थेसिया देकर उनके नाक, गले और सांस की नली से सैंपल लेकर RT-PCR टेस्ट कराया गया। 4 मई को आई RT-PCR टेस्ट रिपोर्ट में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। सभी आठों शेर कोरोना वायरस के पुराने वैरिएंट से संक्रमित हैं। इन 8 शेरों में 04 शेर और 04 शेरनियां हैं।

सभी कोरोना संक्रमित शेरों को आइसोलेशन में रखा गया है। उनका इलाज चल रहा है। अभी उनका स्वास्थ्य स्थिर है। वह सामान्य व्यवहार कर रहे हैं। फिलहाल, चिड़ियाघर को बंद कर दिया गया है। यहां आम लोगों के आने-जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस जू में 12 शेर हैं।

पिछले साल अमेरिका और कुछ यूरोपीय देशों के चिड़ियाघरों में कुछ जीव कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उसके बाद कई महीनों तक ऐसी कोई खबर नहीं आई थी। भारत में पहली बार जानवरों के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई है।