india vs srilanka onday series

INDIA VS LANKA ONEDAY SERIES: भारत और श्रीलंका के बीच रविवार को श्रीलंका के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए पहले एक दिवसीय क्रिकेट मुकाबले में आज टीम इंडिया ने कप्तान शिखर धवन की अगुवाई में मेजबान श्रीलंका को सात विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। मेजबान टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवरों में नौ विकेट पर 262 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने मात्र 36.4 ओवरों में तीन विकेट खोकर इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।

टॉस जीतकर पहले बैटिंग के लिए उतरी मेजबान टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 262 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से चमिका करुणारत्ने ने सबसे अधिक नाबाद 43 रन की पारी खेली। भारत की ओर से तेज गेंदबाज दीपक चाहर, कुलदीप और चहल ने 2-2 जबकि हार्दिक और क्रुणाल ने एक-एक विकेट लिया।

टीम इंडिया की ओर से सलामी बल्लेबाज शिखर धवन नाबाद 86 रनों ( 95 गेंद, 6 चौके, 1 छक्का) की शानदार कप्तानी पारी खेली. इस दौरान धवन ने वन-डे क्रिकेट में अपने 6000 रन भी पूरे किए। वहीँ  मैन ऑफ द मैच चुने गए सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने मात्र 24 गेंदों में 9 चौके लगाते हुए 43 रनों की तेजतर्रार पारी खेली. इसके अलावा वनडे क्रिकेट में डेब्यू कर रहे ईशान किशन (59), मनीष पांडेय (25 रन, 40 गेंद, 1 चौका, 1 छक्का) तथा एक और डेब्यूटेंट सूर्यकुमार यादव (नाबाद 31 रन, 20 गेंद, 5 चौका ) ने भी शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।

स्कोरबोर्ड :

श्रीलंका पारी (50 अधिकतम ओवर)
बल्लेबाज़ीRBm4s6sSR
अविष्का फर्नांडो c पांडे b चहल3335492194.28
मिनोद भानुका †c पृथ्वी b कुलदीप2744843061.36
भानुका राजापक्षा c धवन b कुलदीप24223322109.09
धनंजय डीसिल्वा c भुवनेश्वर b क्रुणाल1427321051.85
चरिथ असलंका c †किशन b चाहर3865771058.46
दसून शनका (c)c हार्दिक b चहल3950822178.00
वनिंदु हसरंगा c धवन b चाहर871310114.28
चमिका करुणारत्ना नाबाद43355212122.85
इसुरु उदान c चाहर b हार्दिक89160088.88
दुश्मांता चमीरा रन आउट (भुवनेश्वर)1371911185.71
अतिरिक्त(lb 2, nb 1, w 12)15
कुल(50 Ov, RR: 5.24)262/9
बल्लेबाज़ी नहीं की: लक्षन संडकैन 
विकेट पतन: 1-49 (अविष्का फर्नांडो, 9.1 Ov), 2-85 (भानुका राजापक्षा, 16.1 Ov), 3-89 (मिनोद भानुका, 16.4 Ov), 4-117 (धनंजय डीसिल्वा, 24.4 Ov), 5-166 (चरिथ असलंका, 37.2 Ov), 6-186 (वनिंदु हसरंगा, 39.3 Ov), 7-205 (दसून शनका, 43.5 Ov), 8-222 (इसुरु उदान, 46.5 Ov), 9-262 (दुश्मांता चमीरा, 49.6 Ov)
गेंदबाज़ीOMRWइकॉनमी0s4s6sWDNB
भुवनेश्वर कुमार906307.00252250
दीपक चाहर713725.28233120
हार्दिक पंड्या503416.80123101
युज़वेंद्र चहल1005225.20331330
कुलदीप यादव914825.33295010
क्रुणाल पंड्या1012612.60360010
भारत पारी (लक्ष्य: 263 रन, 50 ओवर में)
बल्लेबाज़ीRBm4s6sSR
पृथ्वी शॉ c अविष्का b धनंजय43243290179.16
शिखर धवन (c)नाबाद86951696190.52
इशान किशन †c †भानुका b एल संडकैन59425682140.47
मनीष पांडे c दसून b धनंजय2640541165.00
सूर्यकुमार यादव नाबाद31202650155.00
अतिरिक्त(lb 5, nb 1, w 12)18
कुल(36.4 Ov, RR: 7.17)263/3
विकेट पतन: 1-58 (पृथ्वी शॉ, 5.3 Ov), 2-143 (इशान किशन, 17.5 Ov), 3-215 (मनीष पांडे, 30.4 Ov)
गेंदबाज़ीOMRWइकॉनमी0s4s6sWDNB
दुश्मांता चमीरा704206.00245050
इसुरु उदान2027013.5045030
धनंजय डीसिल्वा504929.80118100
लक्षन संडकैन8.405316.11203130
चरिथ असलंका302608.6683110
वनिंदु हसरंगा914505.00263101
चमिका करुणारत्ना201608.0022000