Aaj Ka Panchang, Aaj Ka Rashifal : 24 जुलाई 2021, आज का पंचांग और राशिफल
आज का पंचांग
- दिन – शनिवार
- संवत्सर नाम – राक्षस
- युगाब्दः- 5123
- विक्रम संवत- 2078
- शक संवत -1943
- अयन – याम्यायन
- गोल – उत्तर
- ऋतु – वर्षा
- काल (राहु)- पश्चिम दिशा
- मास – आषाढ़
- पक्ष – शुक्ल पक्ष
- सूर्योदय- 5:22
- तिथि- पूर्णिमा
- नक्षत्र – उ.षा.
- योग – विष्कुंभ
- करण- बव
- दिशा शूल- पूर्व दिशा में
- आज का व्रत व विशेष:- आषाढी पूर्णिमा व गुरु पूर्णिमा ।
- आने वाला व्रत:- गणेश चतुर्थी (चौथ) व्रत -.मंगलवार ।
- दिनमान:- 13 घंटा 27 मिनट ।
- अर्धप्रहरा:- (दिन के) प्रातः के 5:22 से 6:59 म. 1:39 से 3:19 एवं सायं 4:59 से 6:38 तक ।
- पाक्षिक सूर्य— पुष्य नक्षत्र में
- सांस्कृतिक कोश
- शिव जी के क्रोध से काल भैरव की उत्पत्ति हुई थी ।
- राहु काल :- प्रातः के 8:43 से 10:24 बजे तक ।
आज का सुविचार : परेशानी आए तो ईमानदार रहें, धन आ जाए तो सरल रहें, अधिकार मिलने पर विनम्र रहें और क्रोध आने पर शांत रहें … यह जीवन का उचित प्रबंधन कहलाता है ।
24 जुलाई शनिवार का राशिफल :
मेष: महिला अधिकारी से सहयोग मिल सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रही परेशानी दूर होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
वृष: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। नए संबंध बनेंगे।
मिथुन: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
कर्क: धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। सावधानी जरूर बरतें। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।
सिंह: भावुकता में नियंत्रण रखें। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते है। संयम से काम लेना ही हितकर होगा।
कन्या: व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। जीविका के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।
तुला: आर्थिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। पिता या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक: संतान या शिक्षा की दिशा में सफलता मिलेगी। सृजनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। उदर विकार या त्वचा का रोग कष्ट दे सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
धनु: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। नेत्र विकार के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। आर्थिक प्रगति होगी।
मकर: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। भावुकता में लिया गया निर्णय कष्टदायी होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। नए संबंध बनेंगे।
कुंभ: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।
मीन: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिलेगा।
आचार्य बंशीधर झा