aaj-ka-panchang

Aaj Ka Panchang, Aaj Ka Rashifal : 21 अगस्त 2021, आज का पंचांग और राशिफल

आज का पंचांग

  • दिन – शनिवार
  • संवत्सर नाम – राक्षस
  • युगाब्दः- 5123
  • विक्रम संवत- 2078
  • शक संवत -1943
  • अयन – याम्यायन
  • गोल – उत्तर
  • ऋतु – वर्षा
  • काल (राहु)- उत्तर दिशा
  • मास – श्रावण
  • पक्ष – शुक्ल पक्ष
  • तिथि- चतुर्दशी
  • नक्षत्र – श्रवण
  • योग – सौभाग्य
  • करण- गर
  • सूर्योदय कालीन लग्न – सिंह
  • चन्द्र राशि- मकर
  • दिशा शूल- पश्चिम दिशा में
  • सूर्योदय- 5:34
  • दिनमान:- 12 घंटा 53 मिनट ।
  • आज का व्रत व विशेष: पंचक (भदवा) आरंभ रात 9:00 से समाप्ति गुरुवार रात 12:00।
  • आने वाला विशेष :- भाद्री रविव्रत, रक्षाबंधन, संस्कृत दिवस व श्रावणी पूर्णिमा – रविवार।
  • अर्धप्रहरा:- (दिन के) प्रातः के 5:34 से 7:10 म. 1:35 से 3:12 एवं सा. 4:49 से 6:26 तक ।
  • पाक्षिक सूर्य— मघा नक्षत्र में
  • सांस्कृतिक कोश : ब्रतोपवास के द्वारा विश्वामित्र जी को ब्रह्मणत्व प्राप्त हुआ था।
  • राहु काल :- दिन के 8:47 से 10:24 बजे तक।

 आज का सुविचार: सत्य बोलने वाले का आत्मबल अधिक मजबूत होता है।

21 अगस्त शनिवार का राशिफल

मेष: गजकेसरी योग के कारण शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

वृष: गजकेसरी योग के कारण घर के मुखिया या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मिथुन: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। बहुप्रतिक्षित कार्य के संपन्न होने से रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

कर्क: गजकेसरी योग विपरीत परिस्थति में प्रतिष्ठा में वृद्धि कराएगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। नए संबंध बनेंगे।

सिंह: दांपत्य जीवन सुखद और ऊर्जावान रहेगा। ससुराल पक्ष का सहयोग रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कन्या: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में प्रगति होगी।

तुला: गजकेसरी योग बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफलता के निकट ले जाएगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

वृश्चिक: महत्वाकांक्षा बढ़ेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।

धनु: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मकर: गजकेसरी योग सम्मान बढ़ाएगा। सुखद समाचार मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी।

कुंभ: गजकेसरी योग के चलते किसी कार्य के संपन्न होने से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। नए संबंध बनेंगे।

मीन: संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयासों में सफलता मिलेगी।

आचार्य बंशीधर झा