snowfall-in-Kedarnath-Dham

उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। चारधाम की ऊंची पहाड़ियों पर रविवार शाम को बर्फबारी होने से ठंड में इजाफा हो गया है। वहीं, केदारनाथ धाम में रविवार देर शाम जमकर बर्फबारी हुई। इस बीच सांयकालीन आरती के लिए  श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा रहा। श्रद्धालु छाता लेकर पूजा करते नजर आए। वहीं, रात भी बर्फबारी हुई तो सुबह धाम बर्फ से सराबोर नजर आया। जिसके चलते प्रमुख शहरों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। इसबीच केदारनाथ धाम में बर्फबारी के बीच श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है।snowfall-in-Kedarnath-Dham

  • रास्तों एवं हैलीपेड से हटाई जा रही बर्फ। हेलीकॉप्टर सेवा प्रभावित
  • ऋषिकेश चारधाम बस टर्मिनल एवं हरिद्वार बस अड्डे से तीर्थयात्री चारधाम को हुए प्रस्थान।
  • ऋषिकेश में विभिन्न विभागों तथा देवस्थानम बोर्ड एवं यात्रा प्रशासन संगठन सहित पुलिस, चिकित्सा- स्वास्थ्य,परिवहन, पर्यटन, नगर निगम,संयुक्त रोटेशन के हेल्प डेस्क यात्रियों को सहायता मार्गदर्शन कर रहे।
  • बदरीनाथ धाम हेतु सड़क मार्ग सुचारू है। तीर्थयात्री को बदरीनाथ दर्शन  को जा रहे है।
  • केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री में यात्रा जारी।
  • कल शाम केदारनाथ धाम में बारिश के बाद बर्फवारी। केदारनाथ धाम ने बर्फ की चादर ओढ़ी।
  • केदारनाथ धाम हेतु हेलीकाप्टर सेवा प्रभावित हुई। हेलीपैड एवं रास्ते से बर्फ हटाई जा रही है।