Home ग्रेटर नोएडा थानेदार की शर्मनाक हरकत, बुजुर्ग महिला को घूंसा मारकर निकाला थाने से...

थानेदार की शर्मनाक हरकत, बुजुर्ग महिला को घूंसा मारकर निकाला थाने से बाहर

ग्रेटर नोएडा- दनकौर कोतवाली के थानाध्यक्ष फरमूद अली ने पुलिस की मर्यादा को तार-तार करते हुए बुजुर्ग महिला को थाने से घूंसा मार कर बाहर निकाला। कैमरे में कैद हुई थानेदार की शर्मनाक हरकत, में थानेदार एक बुजुर्ग महिला को घूसा मारते हुए और फिर उसे धक्का देते हुए नजर आ रहे हैं। यहां एक बुजुर्ग महिला अपने बेटे से मिलने आई थी। महिला का कहना है कि पुलिस ने चोरी के आरोप में उसके बेटे को दो दिन से थाने में बैठाकर रखा है। आरोप है कि पुलिस उसके बेटे को करंट लगाकर पिटाई कर रही है, वह अपने बेटे से मिलने थाने में आई थी। जहाँ दनकौर थानाध्यक्ष फरमूद अली ने महिला को थाने से घूसा मार कर बाहर निकाल दिया। उनकी यह हरकत किसी ने अपने फोन कैद कर ली और वीडियो वायरल कर दी।