Home देश-विदेश छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सली हमला, 6 पुलिसकर्मी शहीद, 2 जख्मी

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सली हमला, 6 पुलिसकर्मी शहीद, 2 जख्मी

रायपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने बड़ा हमला किया है. दंतेवाड़ा के पास चोलनार गांव में नक्सलियों ने पुलिस की गाड़ी को आईईडी ब्लास्ट के से उड़ा दिया. राज्य पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इस हमले में 6 जवान शहीद हो गए हैं तथा 2 जवान घायल हुए हैं. शहीद होने वाले जवानों में एसएसबी  के 4 और डिस्ट्रिक्ट फोर्स के 2 जवान शामिल हैं। वहीं इस हमले में दो जवान घायल हए हैं। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने पुलिस की गाड़ी को निशाना बनाते हुए आईईडी ब्लास्ट किया था। इससे पहले 13 मार्च को भी नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सर्च ऑपरेशन में जुटे सीआरपीएफ के जवानों पर घात लगाकर आईईडी हमला किया था जिसमें 9 जवान शहीद हो गए थे।