उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 : उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव 2022 के लिए एक और क्षेत्रीय पार्टी उत्तराखंड क्रांति दल (डेमोक्रेटिक) ने आज अपने 18 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। यूकेडी (डेमोक्रेटिक) के केंद्रीय अध्यक्ष बलवेन्द्र सिंह नेगी ने प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए कहा कि पार्टी की ओर से आज पहली सूची में विभिन्न विधानसभा सीटों के लिए 18 प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। शीघ्र ही दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी जाएगी।
वहीँ पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता व चौबट्टाखाल से प्रत्याशी अनु पंत ने बताया कि लगता 5 सालों से समाज के साथ काम कर रहे पार्टी के सभी सदस्य लगातार लोगों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं। असली राज्य पार्टी वही है जो राज्य के लोगों के लिए काम करे, सही के साथ खड़ी रहे, उसके लिए लड़े, न कि दिखावा मात्र करे। इसीलिए हमे यकीन है कि क्षेत्र की जनता हमे अपना आशीर्वाद अवश्य देगी। उदय होगा एक नया सूर्य।
ये रही यूकेडी (डेमोक्रेटिक) से टिकट पाने वाले 16 प्रत्याशियों की लिस्ट
- बलवेन्द्र सिंह नेगी – कर्णप्रयाग
- डोईवाला – राजकिशोर रावत
- चौबट्टाखाल – अनु पंत
- लैंसडाउन – विनोद सजवाण
- कोटद्वार – रोगित डंडरियाल
- श्रीनगर – श्रीमती रेखा नेगी
- रुद्रप्रयाग – वंदना रावत
- केदारनाथ – इंदर वर्मा
- देवप्रवग – वीरेन्द्र सिंह
- ऋषिकेश – तेजेंदर सिंह
- धर्मपुर – भाष्कर नेगी
- रायपुर – विवेक नेगी
- बागेश्वर – द्रौपदी वर्मा
- सोमेश्वर – प्रवीण कुमार
- सल्ट – गंगा देवी
- नैनीताल – जगमोहन वाल्मीकि
- हरिद्वार नगर – निधीश तिवारी
- हरिद्वार बीएचइएल रानीपुर – संगीता बंसल