नोएडा महाकौथिग : नोएडा स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय “महाकौथिग” के दूसरे दिन का आगाज बाबा केदारनाथ का आह्वाहन के साथ हुआ। उसके बाद सीमा द राइजिंग स्टार, यू के रॉक गुरप, कल्याणी सामजिक संस्था आदि संस्थाओं के बच्चो द्वारा खूबसूरत प्रस्तुतियां पेश की गई। इस मौके पर भारतीय सेना मे मेजर नौटियाल की पत्नी उमा नोटियाल को मंच पर सम्मानित किया गया।
शाम के सत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसीपी नोएडा लव कुमार द्वारा किया गया। जिसके बाद URSM सास्कृतिक एवं कला मंच द्वारा उत्तराखंड के वीर सपूत माधो सिंह भंडारी पर आधारित नाट्य का मंचन किया गया। उसके ठीक बाद उत्तराखंड के सुपरस्टार सिंगर लोक गायक गजेंद्र राणा, अनिशा रांगण तथा पंकज पांडे के गीतों और भगवत मनराल (पर्वतीय कला संगम) ग्रुप की खूबसूरत प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में समा बांध दिया। गजेंद्र राणा के गीतों पर दर्शक दीर्घा मे दर्शक झूम उठे। इस मौके पर उत्तराखण्ड की कई सामाजिक संस्थाओं को मंच पर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम मे मुख्य संयोजक राजेन्द्र चौहान, स्वर कोकिला कल्पना चौहान, अध्यक्ष नरेंद्र सिंह बिष्ट, पार्षद अनिल राणा, विकास शाह, प्रशासन व्यवस्थापक हरीश असवाल, तानिया आर्य, सीमा पंवार, भारती नेगी, पूर्णिमा पोखरियाल, राखी धनाई, सचिव हरेंद्र शर्मा, राजेन्द्र रावत, महासचिव सौरभ धस्माना, कार्यक्रम संयोजिका इंदिरा चौधरी, उपाध्यक्ष महेश नेगी, सभासद दीवान सिंह लटवाल, मीडिया प्रभारी रजनी ढोडियाल जोशी, उदय ममगाई राठी, आशीष रावत, सुनीता बिष्ट, पूर्णिमा पोखरियाल सहित समस्त महाकौथिग कार्यकारणी उपस्थित रही।
यह भी पढ़ें: