उत्तराखण्ड का पहला कॉमर्शियल रेडियो स्टेशन RED FM 93.5 आज से देहरादून मे शुरू

0
1360
रेडियो

देहरादून: देश के लोकप्रिय रेडियो स्टेशनों में से एक  RED FM 93.5 उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून मे अपना रेडियो स्टेशन खोलकर, उत्तराखण्ड को पहला कमर्शियल रेडियो स्टेशन देने जा रहा है। इसकी रेंज लगभग 50 किलोमीटर के दायरे मे होगी। अर्थात RED FM 93.5 रेडियो का मजा देहरादून के अलावा ऋषिकेश और हरिद्वार क्षेत्र के लोग भी ले सकेंगे। बुधवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत देहरादून में इस रेडियो स्टेशन का शुभारंभ करेंगे। शुभारम्भ के तुरंत बाद कुमाऊं के प्रसिद्ध छौलिया नृत्य की टीम रेड एफएम पर अपनी प्रस्तुति देगी।

रेडियो कंपनी के अनुसार देहरादून रेड एफएम भारत में दूसरा सबसे महंगा रेडियो स्टेशन है, जिसके प्रसारण अधिकार प्राप्त करने के लिए रेडियो कंपनी द्वारा 15 करोड़ 61 लाख खर्च किए गए हैं।

इस रेडियो स्टेशन मे आपका मनोरंजन करने के लिए RJ काव्य के नाम से मशहूर उत्तराखण्ड बागेश्वर के कविंद्र सिंह होंगे। जो पहाड़ के श्रोताओं से पहाड़ की बातें करते नज़र आएंगे। RJ काव्य (कविन्द्र) “एक पहाड़ी ऐसा भी”  शीर्षक नाम से उत्तराखण्ड की महान हस्तियों के बारे रेड FM पर कई एपिसोड चला चुके है। जिनके वीडियो आप रेड एफएम के Youtube पर देख सकते हैं। RJ काव्य ने बताया कि रेड एफएम 93.5 पर श्रोताओं को सातों दिन और 24 घंटे म्यूजिक के साथ साथ हर आयु वर्ग के लिए अलग अलग कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि देहरादून से प्रसारित उत्तराखण्ड का पहला कॉमर्शियल रेडियो स्टेशन RED FM 93.5 सबको पसंद आएगा।

RED FM 93.5 पर देहरादून से प्रसारित होने वाले दैनिक कार्यक्रम

सुबह 7 से 11 बजे तक :- मॉर्निंग नंबर 1 (आरजे काव्य)

सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक :- ड्रामा क्वीन  (आरजे आकृति)

दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक :- वेलापंथी डॉट कॉम (आरजे गौरव)

शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक :- UK 935 (आरजे पायल)

रात 9 बजे से रात 12 बजे तक :- मिडनाइट मसाला (आरजे अतिशेय)

रात 12 बजे से सुबह 7 बजे तक :- बैक टू बैक शो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here