corona positives found in Uttarakhand

Uttarakhand Coranavirus Update: उत्‍तराखंड में कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में 5 हजार के करीब कोरोना संक्रमण के मामले सामने आये हैं। राज्य सरकार द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, बीते 24 घंटे में राज्य में 4964 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। जबकि 8 मरीजों की मौत भी हुई है। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण दर 21.60 प्रतिशत पर पहुंच गई है। वहीँ पूरे प्रदेश में 2189 मरीज आज स्वस्थ हुए हैं. कोरोना के सर्वाधिक 1489  नए मामले देहरादून में पाए गए हैं। देहरादून के बाद हरिद्वार में 706 व नैनीताल में 666 व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। जबकि ऊधमसिंह नगर में 485 व्यक्ति संक्रमित पाए गए। देखें जिलेवार आज के आंकड़े।

जिला  नए संक्रमित

  1. देहरादून- 1489
  2. नैनीताल- 666
  3. हरिद्वार- 706
  4. ऊधमसिंह नगर- 485
  5. पौड़ी- 375
  6. अल्मोड़ा- 261
  7. टिहरी- 120
  8. बागेश्वर- 214
  9. चंपावत- 279
  10. चमोली- 55
  11. पिथौरागढ़- 195
  12. उत्तरकाशी- 75
  13. रुद्रप्रयाग- 44