ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गैलेक्सी वेगा अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन शनिवार को किया गया। नई कार्यकारिणी 28 फरवरी 2022 से प्रभावी होते हुए वर्ष 2022-23 के लिए गठित की गई है। एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हेमचंद तिवारी ने बताया कि गैलेक्सी वेगा अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (गैलेक्सी वेगा सोसाइटी) का रजिस्ट्रेशन 17 सितंबर 2021 को डिप्टी रजिस्ट्रार मेरठ द्वारा किया गया था। उसके बाद 25 अक्टूबर 2021 को एसोसिएशन के 6 पदाधिकारियों द्वारा इस्तीफा दे दिया गया था।
इस संदर्भ में 27 फरवरी 2022 को गैलेक्सी मेगा अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन की एक बोर्ड मीटिंग आयोजित की गई। जिसमे सभी त्याग पत्रों को स्वीकार करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी निम्न प्रकार है।
- हेमचंद तिवारी अध्यक्ष
- गगन कुमार रूसिया सचिव
- कुणाल कुमार केशरी कोषाध्यक्ष
- सौरभ जोशी सदस्य
- धर्मेंद्र कुमार सदस्य
- मनोज कुमार सदस्य
- कुमार प्रज्ञाल सदस्य
- आशीष कुमार सिंह सदस्य
- दीपक त्रिपाठी सदस्य
इसकी अधिसूचना डिप्टी रजिस्ट्रार मेरठ कार्यालय को भी भेजी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि गैलेक्सी वेगा अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन लंबे समय से निवासियों के हित के लिए कार्य कर रही है। बिल्डर से सोसाइटी को हैंडओवर लेने का प्रयास कर रही है, परंतु बिल्डर द्वारा एसोसिएशन को बार-बार आश्वासन देकर अभी तक सोसाइटी का हैंडोवर नहीं किया गया है। गैलेक्सी वेगा अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी बिल्डर से सभी कार्यों को कराने के लिए प्रयासरत है।



