दिल्ली : मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन लगातार अपनी सामाजिक सहभागिता निभाने के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों को सम्मानित करता रहता है। इसी कड़ी में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संगठन द्वारा पूर्वी दिल्ली के अशोक नगर में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमे समाजिक स्तर पर अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाली मातृशक्तियों को प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में  माउंटेन पीपुल फॉउंडेशन के ट्रस्टी डॉ. उमेश पंत एवं सरोज पंत  (अध्यक्ष), लेखिका, काउंसलर  को विशिष्ठ अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर डॉ. उमेश पंत द्वारा महिलाओं  के स्वास्थ्य पर कुछ टिप्स भी दिए गए। डॉ. उमेश पंत का कहना है की सभी को पहला सुख निरोगी काया के मंत्र को जीवन में लाना चाहिए, उन्होंने बताया कि उनकी संस्था “स्वास्थ्य संस्कृति और संस्कार… यही जीवन का आधार” के इस मंत्र को देश के कोने कोने तक तक पहुंचाने का कार्य करेंगी। वहीं सरोज पंत ने महिला दिवस पर मातृशक्ति की शान में कुछ अलग ही अंदाज में कविता गायन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश संगठन के पदाधिकारी, सदस्य एवं सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रही।