पौड़ी: कोट विकासखण्ड के अंतर्गत ब्यासचट्टी के पास छैतूड़ गांव में कल रात गुलदार द्वारा घर में घुसकर 16 वर्षीय साहिल बिष्ट को घायल करने की घटना को आज सुबह सबसे पहले देवभूमि संवाद न्यूज़पोर्टल ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसका संज्ञान लेते हुए विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी एवं रेंजर अनिल भट्ट अपनी टीम के साथ घायल को देखने अस्पताल पहुंच गए थे। जिसके बाद वन विभाग द्वारा आज शाम 4 बजे गांव में पिंजरा लगा दिया गया है।
बता दें कि कोट विकासखण्ड के ग्राम छैतूड़ में कल रात करीब 10 बजे गुलदार ने घर के अंदर घुसकर एक 16 साल के किशोर पर हमला कर दिया। इस हमले में 16 वर्षीय साहिल बिष्ट घायल हो गया। जिसके बाद आज सुबह ग्राम प्रधान सहित ग्रामीण घायल किशोर को उपचार के लिए जिला अस्पताल पौड़ी लाए।
घटना के बाद वन रेंजर नागदेव रेंज अनिल भट्ट घायल को देखने अस्पताल पहुंचे। तथा घायल को प्राथमिक उपचार के लिए दस हजार की धनराशि देने को कहा। साथ ही घटना की सूचना मिलते ही पौडी के विधायक राजकुमार पोरी भी घायल के हालचाल जानने को जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने वन अधिकारीयों को तत्काल गांव में पिंजरा लगाने को कहा। वन विभाग ने ततपरता दिखाते हुए श्याम 4 बजे तक गांव में पिंजरा लगा दिया था।
ज्ञात हो की सबसे पहले यह खबर हमारे पोर्टल ने प्रकाशित की जिसका संज्ञान लेते हुए विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी एवं रेंजर अनिल भट्ट अपनी टीम के साथ घायल को देखने अस्पताल पहुंच गए थे।
रिपोर्ट जगमोहन डांगी पौड़ी अस्पताल से