Music Teacher Pratibha Samman 2022: एससीईआरटी द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय संगीत शिक्षक प्रतिभा सम्मान प्रतियोगिता 2022 में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर की शिक्षिका डॉक्टर लता तिवारी पाण्डे ने शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
यह प्रतियोगिता विगत 3 वर्षों से आयोजित की जाती है। डॉक्टर लता तिवारी पाण्डे ने लोक गायन में भी विगत वर्ष में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों में छुपी प्रतिभा को मंच देना है। इस वर्ष शिक्षकों के लिए शास्त्रीय गायन, लोक गायन, शास्त्रीय नृत्य लोक नृत्य इन 4 विधाओं में प्रतिभाग करना था। वहीँ सुगम नृत्य में छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया जाना था।
यह प्रतियोगिता ब्लॉक स्तर से जिला और फिर राज्य स्तर तक की गई। जिसमें लता तिवारी ने ब्लॉक, जिला और राज्य इन तीनों स्तर में प्रतिभाग किया और प्रथम स्थान प्राप्त किया। एससीईआरटी निर्देशक सीमा जौनसारी एवं विद्यालय शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने उन्हें सम्मानित किया। लता के सम्मानित होने पर आदिति न्यास के सचिव गिरीश पैन्यूली ने खुशी जताई है। कहा कि यह श्रीनगर के लिए गर्व की बात है।
शिक्षिका लता तिवारी को संगीत प्रतिभा सम्मान मिलने पर रा. शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष जयदीप रावत,जिलामंत्री मनमोहन चौहान,पूर्व मंडलीय मंत्री शिव सिंह नेगी,मंडलीय प्रवक्ता जसपाल गुसाईं,चंद्रमोहन रावत, पूर्व मंडलीय प्रवक्ता महेंद्र सिंह नेगी, एवम् रा जू हाई स्कूल शिक्षक संघ पौड़ी के जिलामंत्री मुकेश काला ने हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी।