ग्रेटर नोएडा। दिल्ली एनसीआर के ग्रेटर नोएडा स्थित आई बिजनेस इंस्टिट्यूट के मैनेजिंग डायरेक्टर सुजीत रॉय को शिक्षा के क्षेत्र में हासिल की गई उपलब्धियों के लिए अवॉर्ड दिया गया है। ऑल इंडिया आर्टिस्ट एसोसिएशन और रेडियो अड्डा द्वारा दिया गया यह अवॉर्ड मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में दिया गया।

कार्यक्रम में इंडस्ट्री के प्रख्यात अभिनेताओ और बड़ी हस्तियों ने बढ़ चढ़कर हिसा लिया। सुजीत रॉय का कहना है कि आई बिजनेस इंस्टिट्यूट शिक्षा के क्षेत्र में एक उभरता हुआ नाम बनता जा रहा है। इंस्टिट्यूट को बेस्ट इंस्टिट्यूट इन दिल्ली एनसीआर के पुरस्कार से नवाजा गया। संस्थान को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए और अधिक प्रयास किया जाएगा।