पौड़ी: पौड़ी जनपद के विकासखंड कल्जीखाल के अंतर्गत वीर पुरिया नैथानी की थाती पर स्थापित राइका पुरिया डांग के स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दो दिवसीय स्वर्ण जयंती उत्सव के मनाने का संकल्प लिया था।  आज स्वर्ण जयंती समारोह द्वितीय दिवस पर आयोजित उत्सव का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख बीना राणा एवं प्रमुख संगठन के प्रदेश अध्यक्ष व द्वारीखाल के प्रमुख महेंद्र सिंह राणा ने द्वीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना के साथ किया।

विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा मार्च पास्ट करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी। राइका पुरियाडांग की छात्राओं ने  सरस्वती वंदना एवं स्वागत गान के साथ अतिथियों का स्वागत किया। राजकीय इण्टर कॉलेज कांसखेत के छात्र छात्राओं ने शिव तांडव एवं मां काली का राक्षसों का नृशार का दृश्य दिखाया। पुरियाडांग के छात्रों ने वीर भड़ माधो सिंह भंडारी पर आधरित बेहतर नाटक का मंचन किया। नाटक दृश्य देखकर उपस्थित जनता में से कई लोग क्षण भर के लिए भावुक हो गए। राइका पुरियाडांग के छात्र छात्राओं ने एक से एक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देखकर दर्शक दीर्घा उपस्थित जनता की खूब वाहवाही बंटोरी।

वहीं स्थानीय लोक गायक सुरजीत पंवार ने भी बेहतर गीतों से दर्शकों को मन्त्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि बीना राणा ने पचासवीं वर्षगांठ पर स्वर्ण जयंती के रूप में मानने वाले आयोजको को बधाई दी। साथ ही दो दिवसीय  सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले सभी विद्यालयों छात्र छात्राओं एवं स्थानीय गांवों की महिला मंगल दलों के लोक गीत, थाडिया, चौफाला आदि  सांस्कृतिक प्रस्तुतियां की जमकर सराहना की।

इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि प्रमुख द्वारिखाल महेंद्र सिंह राणा ने कहा वह दो बार कलजीखाल ब्लॉक प्रमुख रहे है। अब उनकी धर्मपत्नी प्रमुख है। कल्जीखाल की जनता की सेवा करना उनकी प्राथमिकता है। कल्जीखाल ब्लॉक उनकी राजनैतिक की प्रथम इकाई है। कल्जीखाल की जनता के साथ वह रात दिन खड़े है। उनके हाथों मंच पर पुरातन छात्राओं एवं शिक्षको को सभी सम्मानित किया गया।

स्वर्ण जयंती समारोह आयोजित से प्रारंभ से जुड़े सभी सहयोगियों को अतिथियों के हाथो सम्मानित किया गया। विद्यालय के उच्चीकरण के बाद लंबे समय तक प्रधानाचार्य पद पर रहे सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य बालम सिंह रावत द्वारा विद्यालय के लिए 14 वर्ष के कार्यकाल के सफर को भी अपने उद्बोधन में भावुक स्वरों वर्णन किया गया। उन्होंने पचासवीं  स्वर्ण जयंती के उपलक्ष में वीर पुरिया जी पर एक गीत भी गाया। उन्होंने क्षेत्र की जनता एवं समस्त विद्यालय परिवार एवं स्वर्ण जयंती समारोह आयोजित समिति के सभी पदाधिकारीयों को सफल आयोजन की बधाई दी।

स्वर्ण जयंती समारोह आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक सुरेन्द्र सिंह नेगी, उप संरक्षक भारत भूषण नैथानी, कार्यक्रम संयोजक प्रधानाचार्य मनोज कुमार गुनियाल, अध्यक्ष जीवानंद शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष मदन सिंह रावत, उपाध्यक्ष जसवीर रावत, महामंत्री एवं पीटीए अध्यक्ष महाकान्त नैथानी, उप महामंत्री अशोक रावत, कोषाध्यक्ष मोहन सिंह रावत, महिला संयोजिका श्रीमती सुनीता वेदवाल बलूनी, मिडिया प्रभारी एवं पूर्व पीटीए अध्यक्ष जगमोहन डांगी, कार्यालय प्रभारी भगवती प्रसाद शैलवाल, ग्राम प्रधान थनुल कैप्टन एन एस नेगी, बीड़ीसी सदस्य राकेश नैथानी, व्यवस्थापक राजेंद्र प्रसाद नैथानी, ब्लॉक प्रधान संगठन के अध्यक्ष नरेशचंद सहित कई प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रमुख समाजसेवी खंड विकास अधिकारी जगमोहन सिंह बिष्ट,  ब्लॉक के कर्मचारी गण महिला मंगल दल घंडियाल, धारी, सैनार, साकनी बडी, डांगी मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन हेमनत नैथानी एवं बालम सिंह राणा ने संयुक्त रूप से किया।

रिपोर्ट जगमोहन डांगी