पौड़ी: जनपद पौड़ी के नवनियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी नागेंद्र सिंह बर्त्वाल का 12 फरवरी 2024 को जिला संगठन जनपद पौड़ी की ओर से शॉल और पुष्प गुच्छ से स्वागत सम्मान किया गया। नागेंद्र सिंह बर्त्वाल व्यवहार कुशल और मृदुभाषी व्यक्तित्व के हैं। इस मौके पर नवनियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी की कार्य क्षमता एवं प्रशासनिक कार्यशैली की सराहना करते हुए जनपद पौड़ी जिलाध्यक्ष भगत सिंह भंडारी और जिला मंत्री मुकेश काला ने कहा कि पौडी जनपद संगठन की सक्रियता के कारण शिक्षको की अधिकतर समस्याओं का निराकरण त्वरित कर दिया जाता है। परिचय के पश्चात संगठन द्वारा पदोन्नति, चयन प्रोन्नत वेतनमान, अवशेष देयको के भुगतान, सर्व शिक्षा के विद्यालयो के फार्म 16, गोपनीय आख्या, आयकर नोटिसों आदि प्रकरणो पर मौखिक वार्ता की गई।
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा आश्वासन दिया गया कि जनपद स्तर की शिक्षकों की मांगों को शीघ्र ही पूर्ण किया जाएगा, जिसमे संगठन का पूर्ण सहयोग लिया जाएगा। संगठन शीघ्र ही जिला शिक्षा अधिकारी से शिक्षको की समस्याओ से सम्बन्धित माँग पत्र सहित वार्ता की जाएगी।
स्वागत सम्मान में जिला अध्यक्ष भगत सिंह भंडारी, जिला मंत्री मुकेश काला जिला, संयुक्त मंत्री बिपिन रांगण, जिला उपाध्यक्ष चंद्र मोहन बिष्ट, संगठन मंत्री बिजेन्द्र भट्ट, ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत,मनमोहन सिंह चौहान, लक्ष्मण सिंह नेगी, भूपेंद्र सिंह रावत, ब्लॉक पद्मेंद्र सिंह लिंगवाल, जिला मंत्री सदीप गुसाई, राकेश मोहन, यत्रीन्द्र मोहन घस्माना, देवेन्द्र नेगी आदि पदाधिकारी शामिल थे। संगठन द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को पहाड़ी टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया है।