आठवीं मंजिल से गिरकर बीटेक छात्र की मौत, काफी दिनों से तनाव में था छात्र

0
462

ग्रेटर नोएडा :  ग्रेटर नोएडा के एचपीसीएल सोसायटी में रहने वाले बीटेक के छात्र की बीती रात आठवीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। घटना शनिवार देर रात की है। मृतक छात्र के दोस्तों में बताया कि शनिवार रात को सोसायटी की बिजली गुल होने के बाद मृतक छात्र व उसके सभी दोस्त सोसायटी में टहल रहे थे। तभी छात्र अपनी बिल्डिंग छोड़कर सोसायटी परिसर में स्थित दूसरी बिल्डिंग की आठवीं मंजिल पर पहुंच गया। जहाँ छत से नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई। शोर सुनकर उसके दोस्त मौके पर पहुंचे तो दंग रह गए। साथी छात्रों द्वारा शोर मचाने पर सोसायटी के लोग एकत्र हो गए और घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

छात्र की पहचान नीरज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छात्र के परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव अपने साथ ले गए। बताया जाता है कि छात्र पिछले काफी दिनों से तनाव में चल रहा था। जानकारी के मुताबिक मूलरूप से झारखंड के धनबाद निवासी नीरज कुमार ग्रेटर नोएडा स्थित एक निजी विविद्यालय से बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। बीटेक अंतिम वर्ष का छात्र नीरज कुमार अपने दोस्तों के साथ एचपीसीएल सोसायटी में पहली मंजिल पर रहता था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। झारखंड में रहने वाले छात्र के परिजन सूचना पाकर रविवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचे और बिना लिखित कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए। सीओ ग्रेटर नोएडा प्रथम ेताभ पांडेय ने बताया कि दोस्तों से जानकारी मिली है कि मृतक छात्र नीरज कुमार पिछले काफी दिनों से तनाव में चल रहा था। इस मामले में परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here