नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने राष्ट्रीय स्तर की इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Main 2019 पेपर 1 का परिणाम घोषित कर दिया है। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट NTA JEE Main की ऑफिशियल वेबसाइट https://jeemain.nic.in पर जाकर चेक कर सकते है। उल्लेखनीय है कि NTA द्वारा जेईई मेन 2019 की परीक्षा 8 से 12 जनवरी तक दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। पेपर-1 के लिए 9,29,198 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था। जिसमें से 8,74,469 अभ्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। NTA में आज इसका परिणाम घोषित कर दिया है. पेपर-1 एग्जाम का रिजल्ट केवल ऑनलाइन तरीके से ही देखा जा सकता है। इसके बाद पेपर- II का रिजल्ट भी जल्द ही घोषित किया जाएगा।
15 उम्मीदवारों ने 100 में से 100 मार्क्स हासिल किए है। 100 मार्क्स हासिल करने वाले उम्मीदवारों में सबसे अधिक तेलंगाना से हैं। है। उत्तराखंड से पल्लव सेमवाल ने 99.95% मार्क्स के साथ स्टेट टॉप किया है।
यह भी पढ़ें:
इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट को वर्ष 2019 का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनी स्थल पुरस्कार