नई दिल्ली: उत्तराखंड प्रकोष्ठ भाजपा जिला मयूर विहार दिल्ली की संगठनात्मक बैठक रविवार 1 सितंबर 2024 को संपन्न हुई। बैठक में उत्तराखंड प्रकोष्ठ दिल्ली प्रदेश संयोजक नरेंद्र मनराल, भाजपा दिल्ली प्रदेश मंत्री डॉ. विनोद बछेती बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।
इसके अलावा बैठक में मयूर विहार जिला के जिला अध्यक्ष विजेंद्र धामा के साथ अन्य जिला पदाधिकारी, प्रकोष्ठ जिला पूर्व पदाधिकारी एवं मंडलों के संयोजक, संयोजिका और उत्तराखंड प्रकोष्ठ के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान जिला प्रभारी डॉ. अजय गुप्ता, जिला महामंत्री संजीव सिंह, दिल्ली प्रदेश उत्तराखंड प्रकोष्ठ सह संयोजिका सत्या जोशी, डॉ. बिलेंद्र आर्य, दयाल नेगी, पूर्व जिला महामंत्री अजय भंडारी, फेस 1 मंडल प्रभारी दीपक डंडरियाल आदि ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन किया।
दिगपाल कैंतुरा
जिला संयोजक उत्तराखंड प्रकोष्ठ भाजपा जिला मयूर विहार दिल्ली प्रदेश।