CM Dhami assigned responsibilities to 20 leaders in Uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड में लंबे इंतजार के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज दायित्व बंटवारे की सूची जारी कर दी है। उत्तराखंड सरकार में 20 लोगों को दायित्व बांट दिए। जिनमें 6 महिलाएं भी शामिल हैं।

जारी सूची के मुताबिक, चमोली के हरक सिंह नेगी को उपाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद का जिम्मा सौंपा गया है। रुद्रप्रयाग की ऐश्वर्या रावत को उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग का दायित्व सौंपा गया है। अल्मोड़ा की गंगा बिष्ट को उपाध्यक्ष राज्य महिला उद्यमिता परिषद का जिम्मा दिया गया है।

वहीं, देहरादून के श्याम अग्रवाल को उपाध्यक्ष उत्तराखंड आवास सलाहकार परिषद, नैनीताल की शांति मेहरा को उपाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद, देहरादून के भगवत प्रसाद मकवाना को उपाध्यक्ष उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग, पिथौरागढ़ के हेमराज बिष्ट को उपाध्यक्ष उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल परिषद, चमोली के रामचंन्द्र गौड को अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा अल्मोड़ा के पूरन चंद नैलवाल उपाध्यक्ष प्रवासी उत्तराखंड परिषद, उत्तरकाशी के रामसुंदर नौटियाल को उपाध्यक्ष भागीरथी नदी घाटी प्राधिकरण, उधम सिंह नगर के सायरा बानो उपाध्यक्ष उत्तराखंड राज्य महिला आयोग, नैनीताल की रेनू अधिकारी को अध्यक्ष राज्य महिला उद्यमिता परिषद, देहरादून की रजनी रावत को उपाध्यक्ष समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पौड़ी गढ़वाल की ऋषि कंडवाल को उपाध्यक्ष सिंचाई सलाहकार समिति, टिहरी गढ़वाल के वीरेंद्र दत्त सेमवाल को उपाध्यक्ष उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद, टिहरी गढ़वाल के अजय कोठियाल को अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार समिति और नैनीताल के श्याम नारायण पांडे को उपाध्यक्ष उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति का दायित्व सौंपा गया है।

किसको क्या मिला दायित्व

  1. हरक सिंह नेगी जनपद चमोली को उपाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद
  2. ऐर्श्वया रावत रूद्रप्रयाग को उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग
  3. गंगा बिष्ट जनपद अल्मोड़ा को उपाध्यक्ष राज्य महिला उद्यमिता परिषद
  4. श्याम अग्रवाल जनपद देहरादून को उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड आवास सलाहकार परिषद
  5. शांति मेहरा जनपद नैनीताल को उपाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद
  6. भगवत प्रसाद मकवाना जनपद देहरादून को उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी आयोग
  7. हेमराज विष्ट जनपद पिथौरागढ़ को उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय खेल परिषद
  8. रामचंन्द्र गौड जनपद चमोली को अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद
  9. पूरन चंद नैलवाल जनपद अल्मोड़ा को उपाध्यक्ष प्रवासी उत्तराखण्ड परिषद
  10. रामसुन्दर नौटियाल जनपद उत्तरकाशी उपाध्यक्ष भगीरथी नदी घाटी प्राधिकरण
  11. सायरा बानो जनपद ऊधम सिंह नगर को उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग
  12. रेनू अधिकारी जनपद नैनीताल को अध्यक्ष राज्य महिला उद्यमिता परिषद
  13. रजनी रावत जनपद देहरादून उपाध्यक्ष समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति
  14. ओम प्रकाश जमदग्नि जनपद हरिद्वार उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड पारिस्थितिकीय पर्यटन सलाहकार परिषद
  15. भूपेश उपाध्याय जनपद बागेश्वर उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड जैविक उत्पाद परिषद
  16. कुलदीप कुमार जनपद देहरादून को अध्यक्ष उत्तराखण्ड वन पंचायत सलाहकार परिषद
  17. ऋषि कण्डवाल जनपद पौड़ी को उपाध्यक्ष सिंचाई सलाहकार समिति
  18. वीरेन्द्र दत्त सेमवाल जनपद टिहरी उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद
  19. अजय कोठियाल जनपद टिहरी अध्यक्ष उत्तराखण्ड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार समिति
  20. श्याम नारायण पाण्डे जनपद नैनीताल को उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति