पौड़ी: उत्तराखंड की प्रकृति एवं संस्कृति के समन्वयक हरेला पर्व के शुभ अवसर पर आज विकास खंड कल्जीखाल स्थित गढ़वाल राजा के सेनापति वीर पुरिया नैथानी की पैतृक जन्म स्थली मूसा की नाव में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी एवं वन सिविल सोयम सतपुली प्रभाग के सहयोग से पौध रोपण कार्यक्रम में किया गया।

जिसमें पीएलवी जगमोहन डांगी, डिप्टी रेंजर मदन सिंह, वन दरोगा मनोज उनियाल, वन कर्मी प्रदीप पाल, राजस्व उप निरीक्षक दौलत सिंह नेगी, राकेश बिष्ट, प्रीति बिष्ट, वन पंचायत सरपंच संतोष नैथानी, पूर्व प्रधान सुदामा प्रसाद नैथानी, फायर वाचक विकास कुमार आदि मौजूद थे।

वही ग्राम पंचायत डांगी में भी पूर्व प्रधान भगवान सिंह चौहान की अध्यक्षता में महिलाओं ने हरेला पर्व पर पंचायत भवन पितृ स्थली प्राकृतिक स्रोतों में सभी ने एक पेड़ मां के नाम लगाया है। इस अवसर पर महिला मंगल दल अध्यक्ष नीतू लिंगवाल, धीरज सिंह चौहान, संतोष कुमार, कांता देवी, पुष्पा देवी, कांति देवी, वृंदा रावत, अंकित नेगी आदि मौजूद थे।