उत्तराखंड में बारात के वाहन सहित तीन अलग-अलग सड़क हादसों में 6 की मौत 

0
728
road-accident-gopeshwar

देहरादून: उत्तराखण्ड में आज का दिन बड़ा दुखद रहा। आज उत्तराखंड के पौड़ी, चमोली और उत्तरकाशी जनपद में तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 6 लोगों के मरने की खबर है जबकि कई लोग घायल बताये जा रहे हैं। पहली दुर्घटना की खबर पौड़ी गढ़वाल के सतपुली से आ रही है। जहाँ कोटद्वार से सतपुली जा रही एक कार कुल्हाड़ बैंड के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार सवार 3 लोगों में से 2 की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटद्वार से सतपुली की जा रही एक कार सोमवार दोपहर करीब 1 बजे गुमखाल से आठ किमी आगे कुल्हाड़ बैंड के आसपास अचानक अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में विक्रम पुत्र देव सिंह ग्राम बाझकोट तहसील चाकीसैंण पौड़ी गढ़वाल तथा बलवंत पुत्र केसर सिंह ग्राम धूलेत तहसील चाकीसैण पौड़ी गढ़वाल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि घायल शेखर दत्त निवासी ग्राम बाझकोट तहसील चाकीसैंण पौड़ी गढ़वाल को उपचार के लिए कोटद्वार जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

car-accident-satpuli

गोपेश्वर में बारात का वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

दूसरी दुर्धटना की खबर चमोली जनपद के गोपेश्वर से आ रही है। जहाँ एक बारात का वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपेश्वर के घाट विकास खंड के मटई गांव से गोपेश्वर आ रहा एक बारात का वाहन बाइपास मार्ग पर दोपहर करीब दो बजे अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है कि वाहन में नौ लोग सवार थे। जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि 7 लोग घायल हो गए हैं। दोनों मृतक राय सिंह कठैत और देवी प्रसाद नौटियाल ग्राम मटई के निवासी बताये जा रहे हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर ले जाया गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन को घटना की सूचना दी।

चिन्यालीसौड़ में जेसीबी के पलटने से एक व्यक्ति की मौत एक गंभीर घायल

सोमवार को ही तीसरी दुर्घटना उत्तरकाशी जनपद में हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार चिन्यालीसौड़-जोगत मार्ग पर गढ़वाल गाड निर्माणाधीन सडक पर कार्य कर रही जेसीबी मशीन अचानक अनियत्रित होकर 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिससे हेल्पर गोपाल 26 वर्ष पुत्र सुभाष निवासी पंजिया कालसी देहरादून की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि ओपरेटर सुभम 25 वर्ष पुत्र मोती लाल बेहड़ सहरनपुर निवासी घायल हो गया है। घायल को सीएचसी चिन्याली सौड़ प्राथमिक उचार के बाद जिला अस्पताल उत्तरकाशी रैफर कर दिया है।

यह भी पढ़ें:

उत्तराखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, दो घायल

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here