एडवोकेट संजय शर्मा बने अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष

0
1672
gau-raksha-mahasangh

नई दिल्ली: देश में गौ माता की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिये गठित संस्था “अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ” के राष्ट्रीय अधिवेशन में दिल्ली हाईकोर्ट के अधिवक्ता संजय शर्मा को उत्तराखण्ड का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया। सोमवार को नई दिल्ली के YWCA कांस्टीट्यूशनल हॉल में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में दिल्ली हाईकोर्ट के अधिवक्ता संजय शर्मा को सर्व सम्मति से महासंघ का उत्तराखण्ड प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री संजय विनायक जोशी, महासंघ के जिला संयोजक संजय चौहान, समाज सेविका मंजू भदोला, प्रदेश संगठन महामंत्री कमल रावत (उत्तराखण्ड), पौड़ी गढ़वाल के बरिष्ठ पत्रकार जगमोहन डांगी सहित उत्तराखण्ड समाज के गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।gau-raksha-mahasangh

इस अवसर पर नवनिुक्त प्रदेश अध्यक्ष (उत्तराखण्ड) संजय शर्मा कहा कि गौ माता की रक्षा एवं संरक्षण के लिए अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसको वह पूरी सिद्दत से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के गाँवों में गायों के लिए समुचित गौशाला नहीं हैं जिस वजह से वहाँ बेसहारा गाय अक्सर बाघ/तेंदुए का शिकार बन जाती है। उन्होंने कहा कि वे उत्तराखण्ड जाकर इस समस्या को दूर करने का प्रयत्न करेंगे।

यह भी पढ़ें:

उत्तराखंड कोली फाउंडेशन द्वारा 13 व 17 फरवरी को दक्षिण दिल्ली में फ्री मेडिकल कैंप

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here