नोएडा: पक्षियों को सुरक्षित घर और स्वस्थ वातावरण प्रदान करने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए नोएडा लोकमंच द्वारा निर्मित 694 पक्षी बसेरों का शुभारंभ सोमवार, 29 सितम्बर 2025 को सेक्टर-94 स्थित मोक्षधाम के प्रांगण में किया गया।

इस पुनीत कार्य का विधिवत निर्माण अशोक गेरा, दर्शन गेरा एवं सुरेन्द्र गेरा (सी-132, सेक्टर-9, नोएडा) द्वारा कराया गया। बसेरों के निर्माण का उद्देश्य शहरीकरण के बीच घटते प्राकृतिक आवास के कारण परेशान पक्षियों को सुरक्षित निवास उपलब्ध कराना है।

शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित रहे। इनमें अशोक गेरा, दर्शन गेरा, मोहित गेरा, सुरेन्द्र गेरा, सुनील गदोक, महेश सक्सेना, विभा बंसल, लीका सक्सेना, आर.एन. श्रीवास्तव, जयश्री श्रीवास्तव, मुकुल बाजपेयी, अल्का चौहान, हर विलास, राजेन्द्र, सुभाष सिंगल, मुक्‍ता गुप्ता, आशु सक्सेना, एस.के. जैन, दिनेश, अनिल सक्सेना, राजेश श्रीवास्तव, डॉ. नन्दन प्रकाश, दीपक दावर, अरविन्द्र चौहान, विजय श्रीवास्तव, पंडित उदित नारायण मिश्रा, हरीश मिश्र, आईएएस स्तुति कक्कड़, वेद प्रकाश गुप्ता, गिरजा सिंह, लुबना, गौरव दुबे, रूपेश सिंह, अशोक शर्मा, राकेश कुमार, रोबिन, सविता, सरिता, सुनील और पावन झा शामिल रहे।

इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने पक्षी संरक्षण की इस पहल को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि यह समाज को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सकारात्मक संदेश देने वाला कदम है।