जनकल्याण समिति मैक्स हॉस्पिटल के सहयोग से बीटा-2 में लगाएगी फ्री मेडिकल कैंप

0
695

ग्रेटर नोएडा: बीटा-2 के आई ब्लॉक की RWA संस्था जनकल्याण समिति आगामी 17 फ़रवरी (रविवार) को मैक्स अस्पताल के सौजन्य से जन-साधारण के लिए एक दिवसीय फ्री  हेल्थ अवेयरनेस सेशन एवं फ्री मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप आयोजित करने जा रहा है।

जनकल्याण समिति के अध्यक्ष अजय पाण्डेय ने बताया कि आगामी 17 फरवरी रविवार प्रातः 11 बजे से 3 बजे तक सेक्टर बीटा-2 के आई-33 (मदर देरी के पास) मैक्स हॉस्पिटल की वरिष्ठ महिला रोग विशेषज्ञ व सलाहकार डॉ० सोनाली गुप्ता महिलाओं को रोगों के कारण, बचाव व रोकथाम आदि के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी देंगी। इसके अलावा मुफ्त स्वास्थ्य जांच भी की जाएगी। उन्होंने सभी सेक्टर वासियों से अनुरोध किया है कि रविवार को यथा समय पहुँच कर इस निशुल्क स्वास्थ्य जाँच सेवा का लाभ उठाये।

निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर

समय- प्रात: 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक

दिनांक -17.02.2019 (रविवार)

स्थान- मदर डेयरी के पीछे वाला पार्क, I-ब्लॉक, बीटा-2

निवेदक- जन-कल्याण समिति. बीटा-2

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here