bigg boss 19 winner gaurav khanna

Bigg Boss 19 Winner Garuav Khanna: कलर्स टीवी और जियो सिनेमा पर प्रसारित होने वाले सबसे पॉपुलर टीवी शो बिग बॉस 19 का सफर रविवार 7 दिसम्बर को समाप्त हो गया है। इसी के साथ बिग बॉस 19′ के विनर का एलान भी हो गया। गौरव खन्ना इस सीजन यानी बिग बॉस 19 के विजेता बने हैं। फरहाना भट्ट को मात देते हुए गौरव खन्ना ने शो की चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। सलमान खान ने फिनाले में विजेता के तौर पर गौरव खन्ना के नाम का एलान किया। फरहाना भट्ट शो में दूसरे नंबर पर रहीं।

तीसरे स्थान पर इस कंटेस्टेंट ने बनाई जगह

तीसरे नंबर पर प्रणित मोरे ने अपनी जगह बनाई है। जब प्रणित मोरे का एविक्शन हुआ तब गौरव इमोशनल हो गए और रोने लगे। प्रणित से पहले तान्या मित्तल और अमाल मलिक घर से एविक्ट हुए थे।

बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना को मिली कितनी प्राइज मनी?

गौरव खन्ना इस शो में शुरुआत से मजबूत दावेदर रहे हैं। उन्होंने टास्क जीतकर टिकट टू फिनाले जीता था। टॉप 5 में उनकी जगह पहले ही पक्की हो गई थी। फिर टॉप 2 में पहुंचे, जहां उनका मुकाबला फरहाना भट्ट से रहा। इसके बाद बतौर विनर उनके नाम का एलान हुआ है। गौरव को ट्रॉफी के अलावा 50 लाख रुपये धनराशि इनाम में मिली है।

गौरव खन्ना क्यों बने विनर?

गौरव खन्ना ने पूरा शो में कभी किसी अपशब्द का प्रयोग नहीं किया। उन्होंने कभी फालतू मुद्दे नहीं उठाए। मेकर्स कहते हैं कि बिग बॉस रिश्तों का शो है और गौरव खन्ना ने शो में दो सच्चे रिश्ते बनाए हैं। ‘बिग बॉस 19’ के एक्स कंटेस्टेंट्स मृदुल तिवारी और फाइनलिस्ट प्रणित मोरे को अपना छोटा भाई माना है। यही कारण है कि मृदुल शो से बाहर निकलने के बाद गौरव के लिए वोट अपील कर रहे हैं।