Yamuna Authority Residential Plots Scheme: जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक घर बनाने सपना देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) नए वर्ष में आवासीय निवेशकों के लिए नई सौगात लेकर आ रहा है। प्राधिकरण ने तीन सेक्टरों में 973 आवासीय भूखंडों की योजना शुरू करने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इस योजना के लिए प्राधिकरण RERA में आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर चुका है।
यमुना प्राधिकरण द्वारा नोएडा एयरपोर्ट के पास सेक्टर-15सी, 18 और 24ए में विभिन्न आकार के 973 आवासीय भूखंडों की योजना लाई जाएगी। जिसमें किसान श्रेणी (17.5%), फंक्शनल इंडस्ट्रियल यूनिट्स (5%) और सामान्य श्रेणी के लिए अलग-अलग कोटा निर्धारित किया गया है। योजना को लेकर यूपी रेरा में पंजीकरण के लिए आवेदन किया जा चुका है। योजना में सबसे ज्यादा 200 वर्ग मीटर के 481 भूखंड रहेंगे, जिनमें 373 भूखंड सामान्य वर्ग के लिए हैं। वहीँ 162 मीटर के 476 प्लॉट्स हैं.
कुल भूखंड-973 किसान श्रेणी (17.5%)- संचालित औद्योगिक यूनिट (5%)- सामान्य श्रेणी (75.5%)
प्लाट साइज़ प्लाट संख्या आवेदन शुल्क कुल अनुमानित कीमत
- 162 मीटर 476 प्लॉट्स 5,67,000/- 56,70,000/-
- 183 मीटर 4 प्लॉट्स 6,40,500/- 64,05,000/-
- 184 मीटर 4 प्लॉट्स 6,44,000/- 64,40,000/-
- 200 मीटर 481 प्लॉट्स 7,00,000/- 70,00,000/-
- 223 मीटर 6 प्लॉट्स 7,80,500/- 78,05,000/-
- 290 मीटर 2 प्लॉट्स 10,15,000/- 1,01,50,000/-
- कुल- 973 प्लॉट्स
आवासीय भूखंड योजना नववर्ष में शुरू की जाएगी। योजना का यूपी रेरा में पंजीकरण के लिए आवेदन किया जा चुका है। अनुमति मिलने के बाद योजना शुरू की जाएगी। – आरके सिंह, सीईओ, यमुना विकास प्राधिकरण













