पौड़ी गढ़वाल: जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकास खंड कल्जीखाल में रविवार को उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस दौरान “जय पहाड़, जय पहाड़ी” के नारों के साथ लगभग 150 लोगों ने उक्रांद की सदस्यता ग्रहण की।
ब्लॉक मुख्यालय के समीप मुख्य बाजार में निर्धारित कार्यक्रम के तहत आयोजित इस सदस्यता अभियान में विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में युवा एवं मातृशक्ति स्वयं कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। विशेष रूप से युवाओं में उक्रांद की विचारधारा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। सदस्यता लेने वालों में एक दर्जन नव-निर्वाचित ग्राम पंचायत प्रधानों के साथ-साथ कुछ पूर्व एवं वर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य भी शामिल रहे।
सदस्यता अभियान उक्रांद के केन्द्रीय उपाध्यक्ष आशुतोष नेगी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नए सदस्यों को पार्टी का पटका पहनाकर एवं फूलमालाएं अर्पित कर विधिवत सदस्यता दिलाई गई। कुछ युवाओं को पार्टी के युवा प्रकोष्ठ में विभिन्न दायित्व भी सौंपे गए। जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने नियुक्ति पत्र प्रदान कर उन्हें “जय पहाड़, जय पहाड़ी” का संदेश घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उक्रांद प्रदेश महामंत्री नीरजा खुगशाल, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सुश्री संतोष डोभाल, जिला उपाध्यक्ष जेपी नैनवाल, कल्जीखाल ब्लॉक अध्यक्ष रविन्द्र सिंह, पौड़ी ब्लॉक अध्यक्ष गौरव चंदोला, ब्लॉक उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी देवेंद्र खुगशाल, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती भारती चंदोला, युवा प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष नितिन नेगी, महिला प्रकोष्ठ ब्लॉक उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी गौड़, संगठन मंत्री युवा प्रकोष्ठ कुमारी काजल, उक्रांद के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सज्जन सिंह नेगी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रशेखर मंजेड़ा, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सरजीत पटवाल, बिसंभर सिंह नेगी सहित सैकड़ों युवा एवं महिलाएं मौजूद रहीं।
जगमोहन डांगी की रिपोर्ट



